Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsWeather Update: मैदानों में शीतलहर-घना कोहरा और पहाड़ों पर बर्फबारी… दिल्ली से...
spot_img

Weather Update: मैदानों में शीतलहर-घना कोहरा और पहाड़ों पर बर्फबारी… दिल्ली से कश्मीर तक आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है.

पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है. मैदानी इलाकों में लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है. घने कोहरे के चलते सड़क, हवाई और रेल यातायात पर असर पड़ रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आज राजधानी अधिकतम लगभग 18 से 20 और रात में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना. उत्तर भारत में आज घने कोहरे और कम विजिबिलिटी की संभावना है. सुबह-सुबह तापमान काफी कम रहेगा.
आज उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों जैसे लखनऊ, कानपुर, आगरा आदि में दिन में अधिकतम 18 से 21 और रात में न्यूनतम 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है . दिन में हल्की ठंडी रहेगी जबकि रात में कड़ाके की ठंड होगी. उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तरी भारत में आज घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. खासकर सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम रहने की संभावना है.

आज ऐसा रहेगा बिहार का मौसम

बात करें बिहार के मौसम की तो आज कड़ाके की ठंड रहने की संभावना है. कई शहरों में सुबह और शाम के समय तापमान गिरकर 8 से 10 डिग्री सेल्सिसय या इससे भी कम दर्ज किया जा सकता है. सुबह और रात में घना कोहरा छा सकता है. इससे विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है.

कश्मीर में आज भी होगी बर्फबारी?

कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई. गुरेज, गुलमर्ग और माछिल सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में हिमपात हुआ. अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बारिश या बर्फबारी हो सकती है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 31 दिसंबर को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर मंडल और शेखावाटी रीजन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

घना कोहरा छाए रहने का अनुमान

बीकानेर, जयपुर और भरतपुर मंडलों में एक जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है. दो जनवरी से मौसम शुष्क रह सकता है. एक से तीन जनवरी तक राज्य के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. दो से चार जनवरी के बीच शेखावाटी रीजन में शीतलहर के हालात बन सकते हैं. इस दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

झारखंड में शीतलहर का कहर

झारखंड में शीतलहर का कहर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. राज्य के उत्तरी भागों, खासकर बिहार से सटे जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img