Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab Board Exam: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, पंजाब बोर्ड...
spot_img

Punjab Board Exam: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, पंजाब बोर्ड ने जारी की डेटशीट

परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं 2 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रैक्टिकल एग्जाम सभी विषयों के लिए अनिवार्य रूप से कराए जाएंगे। इसमें रेगुलर छात्रों के साथ-साथ ओपन स्कूल, कंपार्टमेंट/री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, प्रदर्शन सुधार (परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट) और वोकेशनल या एनएसक्यूएफ (NSQF) कोर्स से जुड़े विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
स्कूलों को दिए गए सख्त निर्देश
पंजाब बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों और प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षाओं की पूरी जानकारी समय रहते उपलब्ध कराएं। बोर्ड का उद्देश्य है कि किसी भी छात्र को जानकारी के अभाव में परीक्षा से वंचित न रहना पड़े।
ऐसे देखें प्रैक्टिकल डेटशीट
छात्र प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर डेटशीट से संबंधित अलग सेक्शन दिया गया है, जहां सभी जरूरी विवरण उपलब्ध हैं। किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा ईमेल आईडी conductpseb@gmail.com भी जारी की गई है।
प्रैक्टिकल के बाद होंगी लिखित परीक्षाएं
बोर्ड की ओर से यह भी बताया गया है कि लिखित परीक्षाएं प्रैक्टिकल एग्जाम समाप्त होने के बाद आयोजित की जाएंगी। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का प्रयास रहता है कि 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट मई के अंत तक घोषित कर दिया जाए, जिससे छात्रों को आगे की पढ़ाई और दाखिले में किसी तरह की परेशानी न हो। गौरतलब है कि हर साल पंजाब बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 7 लाख छात्र शामिल होते हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img