Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsजग्गू भगवानपुरिया के नाम पर 50 लाख की रंगदारी: कपूरथला के पार्षद...
spot_img

जग्गू भगवानपुरिया के नाम पर 50 लाख की रंगदारी: कपूरथला के पार्षद को व्हाट्सएप पर आई कॉल

कपूरथला के एक पार्षद नेता को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है।

शहर के एक पार्षद नेता को विदेशी नंबर से गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया बताकर धमकी भरी कॉल आने का मामला सामने आया है। कॉलर ने 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है।
हालांकि इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पार्षद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि कुछ खास तथ्यों के आधार पर गंभीरता से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कपूरथला के एक पार्षद नेता को करीब एक सप्ताह पहले एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई। जिसमें कॉलर ने खुद को जग्गू भगवानपुरिया का बंदा बताकर 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है।
इसके बाद पार्षद ने पुलिस को शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौर हो कि उक्त पार्षद पहले किसी अन्य सियासी दल में था, लेकिन निकाय चुनाव में उसने पाला बदल लिया था और चुनाव जीत कर पार्षद बना था।
इस मामले को लेकर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि यह केस प्राथमिक जांच के दौरान कुछ संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल FIR दर्ज करके एक विशेष टीम को गंभीरता से जांच के लिए लगा दिया गया है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img