Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsIshan Kishan: ईशान किशन को BCCI के कहने पर किया गया बाहर
spot_img

Ishan Kishan: ईशान किशन को BCCI के कहने पर किया गया बाहर

ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 517 रन ठोकने के बाद विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में भी तूफानी सेंचुरी लगाई

ईशान किशन की बैटिंग फॉर्म इस वक्त कमाल चल रही है. इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार शतक लगाकर सभी फैंस का दिल जीत लिया. उनके बल्ले से महज 34 गेंदों में सेंचुरी निकली. लेकिन हैरानी की बात ये है कि अगले ही मैच में उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. झारखंड के कप्तान ईशान किशन को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया. उनकी जगह कुमार कुशाग्र को कप्तानी सौंपी गई. अब सवाल ये है कि आखिर ईशान किशन क्यों शतक लगाने के बाद अगले ही मैच से बाहर हो गए. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशान किशन को बीसीसीआई के कहने पर बाहर किया गया है.

BCCI ने ईशान को खेलने से मना किया!

ईशान किशन को झारखंड की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने की वजह बीसीसीआई है. राजस्थान के खिलाफ दूसरे मैच में झारखंड की कप्तानी कर रहे कुमार कुशाग्र ने बताया कि बीसीसीआई ने ईशान किशन को आराम दिया है. ईशान किशन टीम को छोड़कर अपने घर चले गए हैं और वो 2 जनवरी को टीम से जुड़ेंगे. बता दें ईशान किशन को एहतियातन आराम दिया गया है. दरअसल ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में सेलेक्ट हुआ है और उन्हें चोट से बचाए रखने और फ्रेश रखने के लिए बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को आराम के लिए कहा है.

रंग में है ईशान का बल्ला

ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को चैंपियन बनाया. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 517 रन बनाए. इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट लगभग 200 का रहा और उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले. ईशान ने सबसे ज्यादा 33 छक्के भी लगाए और फाइनल में सेंचुरी ठोकते हुए उन्होंने अपनी टीम को पहली बार ये ट्रॉफी जिताई. इसके बाद ईशान ने झारखंड के खिलाफ महज 39 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 14 छक्के मारे. ईशान की ये फॉर्म उनके लिए और टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, यही वजह है कि बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को आराम देने का फैसला किया.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img