Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsZirakpur-Mohali Airport Road पर मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी
spot_img

Zirakpur-Mohali Airport Road पर मिली युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

जीरकपुर के मोहाली एयरपोर्ट रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

जीरकपुर के मोहाली एयरपोर्ट रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। H ब्लॉक के समीप हाईवे किनारे बने नाले में एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने नाले में शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। शव की स्थिति को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती का शव कई दिनों से नाले में पड़ा हुआ था।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल भिजवाया है, जहां उसे 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में लापता युवतियों की जानकारी जुटा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img