Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab के राज्यपाल Gulab Chand Kataria को मिली धमकी
spot_img

Punjab के राज्यपाल Gulab Chand Kataria को मिली धमकी

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी क्षत्रिय करणी सेना की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। बताया जा रहा है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर राज्यपाल को धमकाया गया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, कुछ दिन पहले राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने महाराणा प्रताप को लेकर एक बयान दिया था। यह बयान उन्होंने गोगुन्दा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। इसी बयान को लेकर क्षत्रिय करणी सेना ने नाराजगी जताई है।
इसके बाद अब क्षत्रिय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने पोस्ट कर गुलाबचंद कटारिया को धमकी दी है। ये पोस्ट “डॉ. राज शेखावत” नाम के सोशल मीडिया हैंडल से साझा की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह पोस्ट कहां से और किस माध्यम से की गई है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img