Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsजब विराट कोहली बने सैंटा क्लॉज, क्रिसमस पर बच्चों को किया सरप्राइज
spot_img

जब विराट कोहली बने सैंटा क्लॉज, क्रिसमस पर बच्चों को किया सरप्राइज

विराट कोहली ने मैदान में टीम इंडिया की नीली और सफेद जर्सी में तो कई बार फैंस की ख्वाहिशें पूरी की हैं.

25 दिसंबर का दिन यानि दुनियाभर में क्रिसमस की धूम. हर साल की 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का जश्न मनाया जाता है. बच्चों के लिए तो ये दिन बहुत खास होता है क्योंकि उन्हें सैंटा क्लॉस का इंतजार रहता है, जो उनके लिए खूब गिफ्ट लेकर आता है. मगर कभी-कभी गिफ्ट ही नहीं, बल्कि सैंटा क्लॉस भी अपने-आप में बहुत खास होता है जो एक साथ बच्चों की कई ख्वाहिशें पूरी कर देता है. अगर विराट कोहली वो सैंटा हों तो फिर कहना ही क्या. पिछले कई सालों से क्रिकेट के मैदान पर शतक बरसाकर फैंस की इच्छाएं पूरी करने वाले विराट ने क्रिसमस के मौके पर ऐसे ही कुछ बच्चों को खास सरप्राइज दिया.

कोहली ने सैंटा क्लॉस बनकर बांटे गिफ्ट

विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो रहा है, जिसमें वो सैंटा क्लॉस बने हुए नजर आ रहे हैं. स्टार स्पोर्ट्स के ‘एक्स’ अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया है. इसमें विराट कोहली ने कोलकाता के एक शेल्टर होम के बच्चों को क्रिसमस पर खास तोहफा दिया. इस वीडियो में दिख रहा है कि शेल्टर होम के कई बच्चे क्रिसमस पर सैंटा से अलग-अलग गिफ्ट मांग रहे हैं. कोई क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मिलने की ख्वाहिश जताता है तो किसी को विराट कोहली और स्पाइडर मैन से मिलना था.
ये वीडियो 6 साल पुराना है, जब 2019 में विराट कोहली इस शेल्टर होम में पहुंचे थे. वीडियो में विराट कोहली बच्चों की इच्छाएं सुनते दिख रहे हैं और फिर खुद क्रिसमस वाले दिन सैंटा क्लॉस बनकर बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें गिफ्ट देते हैं. गिफ्ट लेकर बच्चे खुश नजर आए लेकिन उनकी खुशी उस वक्त और बढ़ गई, जब विराट सैंटा की ड्रेस को उतारकर अपने असली रूप में सामने आए. स्टार बल्लेबाज को अपने सामने देखकर सारे बच्चे दौड़कर उनसे लिपट गए. वैसे तो ये वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

मैदान पर भी की फैंस की विश पूरी

वैसे सिर्फ छोटे बच्चों की ही नहीं, बल्कि विराट कोहली तो अभी भी अपने करोड़ों फैंस की ख्वाहिशें पूरी कर रहे हैं, जिसमें बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग फैन भी शामिल हैं. ऐसा ही एक गिफ्ट उन्होंने क्रिसमस से सिर्फ एक दिन पहले फैंस को दिया, जब 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में लौटते ही विराट ने शानदार शतक जमाया. दिल्ली के लिए खेलते हुए विराट ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ 131 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img