Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsSalman Khan और MS Dhoni की फार्महाउस में मस्ती, तस्वीरें देख खुशी...
spot_img

Salman Khan और MS Dhoni की फार्महाउस में मस्ती, तस्वीरें देख खुशी से झूमे फैन्स

 बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की वापसी का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है.

 सलमान खान के फैन्स 27 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि उस दिन भाईजान 60 साल के हो जाएंगे. इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म पर भी एक बड़ा अपडेट उसी दिन मिलने वाला है. अगले साल उनकी फौजी बनकर एंट्री होने वाली है, जब BATTLE OF GALWAN आएगी. फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है. अब उम्मीद है कि 27 दिसंबर को मेकर्स टीजर लाए. पर उससे पहले ही सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जिसमें उनके साथ भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी दिख रहे हैं. दोनों को साथ देखकर फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. यूं तो भाईजान पहले भी धोनी के बर्थडे के मौके पर उनकी फैमिली के साथ दिख चुके हैं.
हाल ही में अतुल अग्निहोत्री ने एक शानदार थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है. जिसमें सलमान खान के साथ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और सिंगर एपी ढिल्लों भी दिख रहे हैं. वो मुंबई के पास पनवेल में दबंग एक्टर के फार्महाउस पर नजर आ रहे हैं. सलमान खान के बर्थडे से पहले इस नए पोस्ट ने हलचल मचा दी है. हालांकि, यह अभी की तस्वीर नहीं है, पर क्योंकि लोगों के सामने अब आई है, तो लोग कमेंट कर रहे हैं कि यह दोस्ती कब हुई?

सलमान खान और धोनी एक साथ दिखे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) राइड के बाद की है. जिसमें सलमान खान, एम.एस धोनी और एपी ढिल्लों कीचड़ में सने हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, एक दूसरे के एकदम अगल-बगल खड़े दिख रहे हैं. अब इस वायरल तस्वीर में दोनों की दोस्ती देखकर लोग खुश हो गए हैं. हालांकि, यह मुलाकात इनफॉर्मल थी और फार्महाउस की बताई जा रही है. जहां तस्वीर में ATV राइड में हिस्सा लेने की वजह से सब एकदम मिट्टी से सने दिखे. हालांकि, सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में खान परिवार की प्राइवेट पार्टियां होती रहती है.
हालांकि, यह इवेंट इसलिए खास है क्योंकि इसमें एंटरटेनमेंट और स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे एक साथ दिख रहे हैं. दरअसल सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने उनके जन्मदिन से पहले ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर की थी. जिस तस्वीर को अब वायरल किया जा रहा है. बताते चलें कि अतुल एक फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्स एक्टर हैं. जिन्होंने सलमान खान की बहन से शादी की है.

धोनी के बर्थडे पर दिखे थे सलमान

दरअसल इससे पहले सलमान खान ने धोनी के 43वें जन्मदिन की पार्टी में शिरकत की थी. साथ ही सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा था- ‘Happy Birthday Kaptaan Sahab!’ उस वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी उनके पैर छूती नजर आईं थी. दोनों की तस्वीरों को काफी प्यार भी मिला था.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img