Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAfghanistan में राशिद खान की जान को खतरा? सुरक्षा के लिए खरीदी...
spot_img

Afghanistan में राशिद खान की जान को खतरा? सुरक्षा के लिए खरीदी बुलेट प्रूफ कार

राशिद खान की जिंदगी अफगानिस्तान में कैसी है?

 तालिबानी हुकूमत वाले अफगानिस्तान में राशिद खान खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते. इसका खुलासा उन्होंने केविन पीटरसन को दिए इंटरव्यू में किया है. राशिद खान खान ने बताया कि अपनी सुरक्षा के लिए वो वहां बुलेट प्रूफ कार में सफर करते हैं. अफगान स्पिनर से ये सुनकर केविन पीटरसन भी चौंक गए. लेकिन, राशिद खान ने बताया कि इसमें चौंकने वाली बात नहीं क्योंकि उनके देश में अब ये नॉर्मल है.

अफगानिस्तान में राशिद खान की जिंदगी कैसी है?

केविन पीटरसन ने बातचीत का वो वीडियो क्लिप अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें राशिद खान अफगानिस्तान की मौजूदा आबो-हवा में अपनी जिंदगी का हाल बयां कर रहे हैं. वीडियो में राशिद खान से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ये पूछते हैं कि अफगानिस्तान में उनकी जिंदगी कैसी है? क्या वो सड़क पर आराम से घूम लेते हैं? इस पर राशिद खान कहते हैं कि- सवाल ही पैदा नहीं होता.

अफगानिस्तान में बुलेट प्रूफ कार में चलते हैं राशिद खान

राशिद खान ने बताया कि सड़क पर घूमना-टहलना तो दूर वो एक नॉर्मल कार में भी नहीं चल सकते. वो आगे कहते हैं कि उनके पास अपनी खुद की एक बुलेट प्रूफ कार है. इस पर केविन पीटरसन चौंकते हुए पूछते हैं क्या, आपके पास काबुल में बुलेट प्रूफ कार है? राशिद का जवाब आता है – हां बिल्कुल, मैं अपनी बुलेट प्रूफ कार में ही सफर करता हूं. मुझे वहां उसकी जरूरत है.

राशिद की जान को खतरा? सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ कार

केविन पीटरसन का अगला सवाल होता है- मगर क्यों? उन्हें बुलेट प्रूफ कार की क्या जरूरत? इस पर राशिद खान कहते हैं कि वो उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी है. बस इसलिए कि वो सुरक्षित रहें. राशिद का जवाब सुनकर केविन पीटरसन अगला सवाल करते हैं- मगर कोई उन्हें गोली नहीं मारने वाला? इस पर राशिद कहते हैं कि भले ही कोई उन्हें शूट ना करे, गोली ना मारे लेकिन हालात ऐसे हैं कि आप कभी भी. कहीं भी गलत जगह पर हो सकते हैं, जिसका आपको अंदाजा भी नहीं होगा. केविन कहते हैं कि ये तो हैरान करने वाली बात है. राशिद खान ने आगे बताया कि कभी-कभी लोग कार के दरवाजे को खोलने लगते हैं. वैसे में बुलेट प्रूफ कार में आप सुरक्षित है.

राशिद खान के लिए खास डिजाइन है बुलेट प्रूफ कार?

केविन पीटरसन को राशिद खान की बुलेट प्रूफ कार के बारे में जानने की जिज्ञासा और बढ़ जाती है. वो उनसे सवाल करते हैं कि क्या वो कार ऐसी है, जिसे खासकर उनके लिए ही बनाया गया है? इसके जवाब में राशिद खान बताते हैं कि अफगानिस्तान में बुलेट प्रूफ कार नॉर्मल है. कई लोगों के पास है. कई लोग उसका इस्तेमाल करते हैं. बुलेट प्रूफ कार वहां नॉर्मल है.

अफगानिस्तान क्रिकेट के सुपरस्टार राशिद

राशिद खान की पहचान अफगानिस्तान के सबसे बड़े क्रिकेटर की है. उनकी सफलता ने उस देश में क्रिकेट के बीज बोए हैं. साल 2015 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए 6 टेस्ट, 117 वनडे और 108 T20I मुकाबले खेले हैं. उनके पास दुनिया भर की T20 लीग में खेलने का अनुभव है. IPL में वो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img