Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsExams हो गए Suspend, Punjab University ने लिया अहम फैसला
spot_img

Exams हो गए Suspend, Punjab University ने लिया अहम फैसला

 चंडीगढ़ ने प्रशासनिक कारणों के चलते पी.यू.-सी.ई.टी  प्रवेश परीक्षा 2026 और पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 को स्थगित कर दिया है।

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने प्रशासनिक कारणों के चलते पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) प्रवेश परीक्षा 2026 और पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 को स्थगित कर दिया है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) 2026, जो पहले 28 दिसंबर को आयोजित होनी थी, अब 10 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं पंजाब यूनिवर्सिटी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026, जो पहले 9 जनवरी 2026 को निर्धारित थी, अब 15 मई 2026 को कराई जाएगी। यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों और आम जनता को सूचित किया है कि दोनों परीक्षाओं की संशोधित समय-सारिणी और विस्तृत जानकारी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध है।

अभ्यर्थी पी.यू.-सी.ई.टी (अंडरग्रेजुएट) से संबंधित जानकारी के लिए cetug.puchd.ac.in और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी एप्टीट्यूड टेस्ट से जुड़ी जानकारी के लिए puthat.puchd.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि प्रवेश परीक्षाओं से जुड़ी नवीनतम जानकारी और दिशा-निर्देशों के लिए नियमित रूप से संबंधित वेबसाइटों पर नजर बनाए रखें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img