Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab से Rajasthan के लिए चलने वाली इस रेल को...
spot_img

Punjab से Rajasthan के लिए चलने वाली इस रेल को क्यों कहा जाता है ‘कैंसर ट्रेन’? राघव चड्ढा ने बताई हकीकत

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पंजाब के प्रदूषित पानी पर चिंता व्यक्त की।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक इंटरव्यू में पंजाब के प्रदूषित पानी को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में पंजाब का पानी काफी दूषित हो गया है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने धान की खेती और पानी की समस्या पर गंभीरता से बात की।

कैंसर ट्रेन का किया जिक्र

उन्होंने एक ट्रेन का जिक्र करते हुए कहा कि बठिंडा और बीकानेर के बीच रात में साढ़े नौ बजे एक ट्रेन चलती है, उस ट्रेन को नंबर से कोई नहीं जानता, लेकिन उस ट्रेन को लोग कैंसर ट्रेन से जानते हैं। खास बात है कि उस रेल में न कोई व्यापारी, न श्रद्धालु या कोई आम जनता नहीं जाती है, सिर्फ मरीज ही उस ट्रेन में जाते हैं। वहां बीकानेर में एक कैंसर अस्पताल है, जहां वे इलाज कराते हैं तो यह स्थिति पंजाब के पानी की है।

पंजाब में टॉक्सिक वाटर बड़ी समस्या

आप सांसद से जब इसके समाधान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि टॉक्सिक वाटर पंजाब की एक बड़ी समस्या है, इसके साथ ही पंजाब आज पानी की समस्या से भी जूझ रहा है। उन्होंने फसल की विविधता पर जोर देते हुए कहा कि चावल की फसल को काफी पानी की जरूरत होती है, जिससे वाटर लेवल भी कम हो रहा है।
पंजाबियों की खुराक चावल नहीं है, इसलिए फसलों में विविधता होनी चाहिए। कभी एक ऐसा दौर था जब अनाज की कमी थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज देश में फसल की विविधता जरूरी है। ताकि पानी का बचाव किया जा सके।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img