Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsLudhiana: नहर में मिली मेडिकल स्टूडेंट की लाश, चार दिन से था...
spot_img

Ludhiana: नहर में मिली मेडिकल स्टूडेंट की लाश, चार दिन से था लापता

लुधियाना में चार दिन से लापता मेडिकल स्टूडेंट की लाश साउथ सिटी इलाके में स्थित नहर से बरामद हुई

लुधियाना में चार दिन से लापता मेडिकल स्टूडेंट की लाश साउथ सिटी इलाके में स्थित नहर से बरामद हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि वह स्टूडेंट राजस्थान के बीकानेर का निवासी था और लुधियाना के CMC कॉलेज में बी.डी.एस. सेकंड ईयर का छात्र था। जिसकी पहचान 21 वर्षीय अनुग्रह मरकर के रूप में हुई है।

परिवार को पहली जानकारी 13 दिसंबर को मिली

परिवार के अनुसार, 13 दिसंबर को अनुग्रह के पिता शैलेश मरकर को CMC हॉस्पिटल हॉस्टल से फोन आया कि उनका बेटा पिछले तीन घंटे से हॉस्टल में नहीं है। सूचना मिलने के बाद परिवार अगली सुबह राजस्थान से लुधियाना के लिए रवाना हुआ।

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

अनुग्रह के पिता ने बताया कि उन्होंने घटना से एक रात पहले बेटे से फोन पर बात की थी। उस दौरान बेटे ने किसी भी तरह की परेशानी या तनाव की कोई जानकारी नहीं दी थी। परिवार ने खुद ही उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस और कॉलेज प्रशासन से कोई पर्याप्त मदद नहीं मिली।

कल परिवार को सूचना मिली कि साउथ सिटी नहर, शिवालिक पेट्रोल पंप के सामने एक युवक की लाश मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को नहर से निकालकर कब्जे में ले लिया।

पिता ने कहा कि लाश पर गले पर निशान थे, जिससे उन्हें शक है कि यह हत्या का मामला हो सकता है और लाश को नहर में फेंका गया। परिवार के अनुसार, दोस्तों से पूछताछ में पता चला कि अनुग्रह को 13 दिसंबर की रात करीब 8 बजे एक चर्च के पास देखा गया था।

पुलिस कर रही है जांच

परिवार ने मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है। पुलिस ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img