Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab में Congress ने लगाया वोट चोरी का आरोप, Kejriwal बोले- चाहते...
spot_img

Punjab में Congress ने लगाया वोट चोरी का आरोप, Kejriwal बोले- चाहते तो SDM को कॉल कर हम कई जगह बाजी पलट देते

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आप की जीत हुई है.

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की जीत हुई है. आप बंपर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर इन चुनाव के नतीजों में उभरी है. कांग्रेस ने नतीजों पर सवाल उठाए हैं. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आप को मिली जीत को चुराया हुआ मैंडेट करार दिया. इसपर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि राज्य में साफ और निष्पक्ष चुनाव हुए हैं. कांग्रेस को कई जगहों पर 3 और 5 वोटों से जीत मिली. हम चाहते तो SDM को कॉल कर बाजी पलट देते. साफ और निष्पक्ष चुनाव का इससे अच्छा सबूत क्या हो सकता है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, पंजाब में प्रो इंनकंबेसी है. पंजाब के लोग सीएम मान के काम से खुश है. राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है. उन्होंने कहा, मान सरकार के काम पर जनता ने मुहर लगाई है. नतीजों पर कोई सवाल उठा ही नहीं सकता है. साफ और निष्पक्ष चुनाव हुए हैं. वीडियोग्राफी हुई है.
आप संयोजक ने कहा, 580 सीटों पर जीत 100 से कम वोटों से हुई है. इनमें से 261 सीटें आप ने जीती है और 319 सीटें विपक्ष ने. अगर हमने मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया होता है तो विपक्ष की सीटें भी हमारे खाते में होतीं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस तो एक सीट पर 5 वोटों से जीत दर्ज की. साफ और निष्पक्ष चुनाव का इससे अच्छा सबूत क्या हो सकता है. कई सीटों पर तो कांग्रेस को 3 और 4 वोटों से भी जीत मिली है. SDM को एक कॉल करने की जरूरत थी. 1 वोट और 5 वोट को अपनी ओर करना सत्तारूढ़ पार्टी के लिए कोई मुश्किल काम नहीं होता.

नतीजों पर क्या बोली कांग्रेस?

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आप को मिली बंपर जीत को चुराया हुआ मैंडेट करार दिया. उन्होंने कहा कि AAP पंजाब भले ही ग्रामीण जनादेश में चोरी की हुई जीत का आनंद ले रही हो, लेकिन वह अच्छी तरह जानती है कि वह कहां खड़ी है. हम जानते हैं. वे जानते हैं. पंजाब के लोग जानते हैं. उन्होंने चुनाव में बड़ी जीत हासिल नहीं की है, उन्होंने ये चुनाव चुराए हैं.

48 फीसदी हुआ था मतदान

पंजाब में 22 जिला परिषदों के 347 क्षेत्रों और 153 पंचायत समितियों के 2,838 क्षेत्रों के सदस्यों के चुनाव के लिए 14 दिसंबर को हुए मतदान में 48 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. इन चुनावों में 9,000 से अधिक उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हुआ. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आप, कांग्रेस, SAD और बीजेपी समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने पार्टी चिह्नों पर चुनाव लड़ा.
विपक्षी दलों कांग्रेस और SAD ने सत्तारूढ़ आप पर 14 दिसंबर को मतदान के दौरान खुलेआम धांधली करने का आरोप लगाया था. इससे पहले भी दोनों दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उनके उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने और उनके नामांकन खारिज कराने का आरोप लगाया था.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img