Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsसर्दियों में अंडों की मांग बढ़ी, थोक में इतने रुपये तक बढ़े...
spot_img

सर्दियों में अंडों की मांग बढ़ी, थोक में इतने रुपये तक बढ़े दाम

सर्दी का मौसम शुरू होते ही जम्मू-कश्मीर में अंडों की मांग अचानक बढ़ गई है।

ठंड के मौसम में लोग अंडे ज्यादा खाते हैं, इसी वजह से सप्लाई भी सामान्य दिनों के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत अधिक हो गई है। बढ़ी हुई मांग का सीधा असर अंडों के दामों पर पड़ा है। बीते महीने तक थोक बाजार में अंडे 620 रुपये प्रति सैकड़ा बिक रहे थे, लेकिन दिसंबर आते-आते इनकी कीमत बढ़कर 697 रुपये प्रति सैकड़ा तक पहुंच गई है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है।
पिछले साल के मुकाबले 80 रुपये महंगे हुए अंडे
अगर दिसंबर 2024 की बात करें तो उस समय अंडों के थोक दाम अधिकतम 617 रुपये प्रति सैकड़ा थे। इस साल दिसंबर में दाम करीब 80 रुपये ज्यादा हो चुके हैं। इससे साफ है कि इस बार सर्दियों में अंडे पहले से कहीं ज्यादा महंगे हो गए हैं।
आगे और बढ़ सकते हैं अंडों के दाम
अंडों के कारोबार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं। मांग लगातार बनी हुई है, जबकि उत्पादन में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसी कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
अंडे से बने व्यंजन भी हुए महंगे
कच्चे अंडों के दाम बढ़ने का असर बाजार में मिलने वाले अंडों के व्यंजनों पर भी पड़ा है। अंडा बेचने वालों ने अपने व्यंजनों के दाम 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ा दिए हैं। इससे आम लोगों की जेब पर भी असर पड़ रहा है।
पूरे साल पंजाब से जम्मू-कश्मीर भेजे जाते हैं अंडे
जिले के थोक बाजार से पूरे साल जम्मू-कश्मीर में अंडों की सप्लाई की जाती है। सर्दियों में वहां मांग और ज्यादा बढ़ जाती है। एक तरफ स्थानीय मांग पूरी करनी होती है और दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर को भी सप्लाई देनी होती है, इसी कारण दाम बढ़ जाते हैं।
पहली बार थोक में 700 रुपये तक पहुंचे अंडों के दाम
यह पहला मौका है जब थोक बाजार में अंडों की कीमत 700 रुपये प्रति सैकड़ा के करीब पहुंची है। इससे पहले कभी भी अंडों के दाम 620 रुपये प्रति सैकड़ा से ऊपर नहीं गए थे।
सर्दियों में मांग 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है
अंडों के थोक कारोबारी और सप्लायर जसवंत सिंह सेतिया के अनुसार, सर्दी के मौसम में जम्मू-कश्मीर में अंडों की मांग लगभग 30 प्रतिशत बढ़ जाती है। इसी वजह से बाजार में सप्लाई बढ़ानी पड़ती है और दाम भी ऊपर चले जाते हैं।
जम्मू-कश्मीर के लिए दोगुनी हो गई अंडों की सप्लाई
सामान्य दिनों में जम्मू-कश्मीर के लिए जहां रोजाना 3 से 4 गाड़ियां अंडों की भेजी जाती थीं, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 5 से 6 गाड़ियां हो गई है। यानी सर्दियों में लगभग दोगुनी सप्लाई की जा रही है।
कई जिलों से मंगवाए जाते हैं अंडे
जालंधर के थोक डिस्ट्रीब्यूटर लुधियाना, समराला, मलेरकोटला और पठानकोट के पोल्ट्री फार्मों से अंडे मंगवाकर जम्मू-कश्मीर भेजते हैं। गर्मियों में बिहार और बंगाल की ओर भी सप्लाई होती है, लेकिन सर्दियों में वहां साउथ इंडिया से अंडे आने लगते हैं। इसलिए इस मौसम में सबसे ज्यादा सप्लाई जम्मू-कश्मीर को दी जाती है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img