Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsकिस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो…’धुरंधर’ ने बदली रणवीर...
spot_img

किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वो…’धुरंधर’ ने बदली रणवीर सिंह की तकदीर, कमाई 550 करोड़ के पार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है.

 इस वक्त फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस को धुआं धुआं कर के रखा है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म की हर तरफ चर्चा है. फिल्म का संगीत छाया हुआ है. डायलॉग लोग दोहरा रहे हैं. कलाकारों की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. इन सब के बीच ये फिल्म इतिहास भी रच रही है. कमाई ऐसी कि पिछले सारे रिकॉर्ड चकनाचूर होते जा रहे हैं. रिलीज़ के बाद पहले तीन दिन में फिल्म ने जितने कमाए, उससे ज्यादा इसने दूसरे वीकेंड पर छाप लिए. फिल्म को मिले ऐसे रिस्पॉन्स से रणवीर सिंह भी बेहद खुश हैं. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए इस बात को जाहिर किया है.
‘धुरंधर’ ने दूसरे वीकेंड पर इतिहास रच दिया है. इसने पिछली तमाम फिल्मों की कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए. इसके बाद रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने मन की बात लिखी है, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है, लेकिन फिलहाल…नजर और सब्र.” रणवीर ने इन शब्दों से अपने मन का हाल बयां कर दिया है. यूं तो रणवीर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन ‘धुरंधर’ एक लाइफ चेंजिंग फिल्म साबित हो रही है.
Ranveer Dhurandhar

रणवीर सिंह की इंस्टा स्टोरी
‘धुरंधर’ ने कितने कमाए
‘धुरंधर’ की रिलीज़ से पहले खराब रिव्यू और बैड पीआर की चर्चा थी, लेकिन अचानक सिनेमाघरों में फिल्म के लिए हालात और जज्बात बदल गए. दर्शकों ऐसी भीड़ उमड़ी की दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 146.60 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिज़नेस कर सबको हैरान कर दिया. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ साथ विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है. जियो स्टूडियोज़ ने ‘धुरंधर’ की कमाई के जो आंकड़े दिए हैं, उसके मुताबिक फिल्म ने 10 दिनों में दुनियाभर में (ग्रॉस) 552 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है.

दमदार सितारों से सजी ‘धुरंधर’

‘धुरंधर’ कई मायनों में सिनेमा को एक नई राह देने वाली फिल्म साबित हो रही है. इसके डायरेक्टर और लेखक आदित्य धर ने फिल्म को अलग ट्रीटमेंट दिया है, जिससे फिल्म दर्शकों को फ्रेश लग रही है. साथ ही स्पाई फिल्म होन के बावजूद जिस तरह से पाकिस्तान के डॉन और वहां की राजनीति को इसमें दिखाया गया है, वो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. मेकर्स ने इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे कलाकारों को कास्ट किया, जिन्होंने अपने अभिनय से महफिल ही लूट ली है.
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img