Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab Polls: इन 5 जिलों के 16 बूथों पर हो रही Re-Poling,...
spot_img

Punjab Polls: इन 5 जिलों के 16 बूथों पर हो रही Re-Poling, गिद्दड़बाहा और बरनाला में वोटिंग शुरू

पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बड़ा फैसला लिया है।

पंजाब में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के बाद सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए पंजाब स्टेट इलेक्शन कमीशन ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने पांच जिलों के कुल 16 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया रद्द कर दोबारा मतदान कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में आज, 16 दिसंबर को इन सभी बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है।
चुनाव आयोग को इन मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दौरान गड़बड़ी और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के बाद आयोग ने निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इन स्थानों पर फिर से वोटिंग कराने का निर्णय लिया। हालांकि, पुनर्मतदान के बावजूद चुनाव परिणाम पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसंबर को ही घोषित किए जाएंगे।
इन इलाकों में हो रहा है पुनर्मतदान
अमृतसर जिले के अटारी जोन में बूथ नंबर 69 पर वोटिंग।
बरनाला जिले के रेसर गांव में बूथ नंबर 20 पर पुनर्मतदान।
गिद्दड़बाहा क्षेत्र के बबनिया और मधीर गांवों के कुल 4 मतदान केंद्र।
गुरदासपुर के चननिया गांव में मतदान।
जालंधर जिले के भोगपुर में बूथ नंबर 4 और 72 पर दोबारा वोटिंग।
चुनाव आयोग की ओर से इन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। सभी मतों की गिनती 17 दिसंबर को एक साथ की जाएगी और उसी दिन नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img