Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAmritsar: फिरौती न मिलने पर गैंगस्टर ने शोरूम को लगाई आग, इलाके...
spot_img

Amritsar: फिरौती न मिलने पर गैंगस्टर ने शोरूम को लगाई आग, इलाके में दहशत

अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी की वारदात सामने आई है।

बता दें कि फिरौती की मांग पूरी न होने पर बदमाशों ने पुरानी कारों के एक शोरूम में आग लगा दी। इस सनसनीखेज वारदात के दौरान शोरूम पर पत्थरबाजी भी की गई, जिससे आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया।

धमकियों के बाद हुई वारदात

बताया जा रहा है कि एक कुख्यात गैंगस्टर लगातार फिरौती के लिए दबाव बना रहा था। पैसे न मिलने पर उसने अपने साथियों के जरिए इस घटना को अंजाम दिलवाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो और धमकी भरी ऑडियो कॉल भी सामने आई है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

वॉचमैन की जान पर बना खतरा

घटना के वक्त शोरूम में नाइट ड्यूटी पर तैनात एक बुजुर्ग वॉचमैन भी मौजूद था। आरोप है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की कोशिश की और फायरिंग भी की गई। हालांकि, वॉचमैन किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।

विदेशी नंबरों से आ रही थीं कॉल्स

पीड़ित कारोबारी कंवलप्रीत सिंह ने बताया कि दिवाली के बाद से ही उन्हें विदेशी नंबरों से लगातार धमकी भरे फोन आ रहे थे। कॉल करने वाले 50 लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे और पैसे न देने पर हत्या व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, कॉल करने वाले ने अपना नाम अमन गोटा बताया और कई हत्याओं में शामिल होने का दावा भी किया। कई दिनों तक यह सिलसिला चलता रहा, जिससे परिवार और कर्मचारियों में भय बना रहा।

14 दिसंबर की धमकी के बाद हमला

14 दिसंबर को आई आखिरी कॉल में साफ कहा गया था कि यदि रकम नहीं दी गई तो घर के बाहर खड़ी गाड़ियों और निर्माणाधीन रेस्टोरेंट को आग के हवाले कर दिया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि बदमाशों को पीड़ित के घर, वाहनों और बिजनेस से जुड़ी पूरी जानकारी थी। पीड़ित का कहना है कि रात के समय बुलेट और स्प्लेंडर बाइक पर सवार पांच से छह युवक मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने इलाके की रेकी की और फिर घर के बाहर खड़ी गाड़ियों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img