Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsIPL 2025: Mumbai को हराकर Punjab Kings ने क्वालिफायर-1 में बनाई जगह,...
spot_img

IPL 2025: Mumbai को हराकर Punjab Kings ने क्वालिफायर-1 में बनाई जगह, प्रियांश-इंग्लिश ने खेली मैच विनिंग पारी

पंजाब ने मुंबई को हराया

पंजाब किंग्स ने मुंबई को 7 विकटों से हराकर क्वालिफायर-1 में प्रवेश कर लिया है। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम ने लीग चरण का समापन 14 मैचों में नौ जीत और चार शिकस्त के साथ किया। उसने गुजरात टाइटंस को निचे कर 19 अंक और 0.372 के नेट रन रेट के साथ पहला स्थान हासिल किया। आपको बतादें कि पंजाब किंग्स ने 10 साल बाद क्वालिफायर में प्रवेश किया है और इससे पहले टीम 2014 में क्वालिफायर मुकाबला खेला था। वहीं अब मुंबई आठ जीत और छह हार के साथ चौथे स्थान पर है । फिलहाल तीसरे स्थान पर आरसीबी है जिसे मंगलवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच खेलना है। इस मैच में अगर रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली आरसीबी जीत दर्ज करती है तो वह दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और पंजाब के खिलाफ 29 मई को क्वालिफायर-1 मैच खेलेगी। वहीं, मुंबई 30 मई यानी शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच खेलेगी।
मुंबई इंडियंस पारी = MI 184/7 (20)
मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 185 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए। उनके लिए स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी हुई। मार्को यानसेन ने रिकेल्टन को श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराया। वह 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए जबकि रोहित शर्मा 21 गेंदों में दौ चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद टीम के लिए सूर्यकुमार 57, तिलक वर्मा 01, विल जैक्स 17, हार्दिक पांड्या 26, नमन धीर 20 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सेंटनर 01* रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह, मार्को यानसेन और विजयकुमार विशाक ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा हरप्रीत बराड़ को एक सफलता मिली।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:-

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, काइल जैमिसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, मुशीर खान।
मुंबई इंडियंस: रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, अश्विनी कुमार, सत्यनारायण राजू।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img