Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar: पंजाबी बाग में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पकड़ा कुख्यात गौ तस्कर
spot_img

Jalandhar: पंजाबी बाग में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पकड़ा कुख्यात गौ तस्कर

जालंधर में पुलिस ने गौ तस्कर को  पकड़ने में सफलता हासिल की है।

जालंधर में पुलिस ने गौ तस्कर को  पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौ वंश को ले जा रहे तस्करों को धर दबोचा है। तस्कर ने ट्रक में 12 गौ वंशों को मुकेरियां लेकर जाना था। बताया जा रहा है कि गौरक्षकों की ओर से पुलिस ने सूचना दी कि गौतस्कर संगरूर साइड से गौ वंश लेकर आ रहा है जो इन्हें मुकेरियां लेकर जाएगा।
सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने गौरक्षकों को ट्रैप लगाने के लिए कहा। जैसे ही वह जालंधर पठानकोट चौक के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोका लेकिन आरोपी ने ट्रक को भगाने की कोशिश की। तस्कर इस दौरान पुलिस को नुकसान पहुंचाना चाहा। तस्कर का पीछा किया गया। जब पीछा किया जा रहा था तो इस दौरान ट्रक के आगे एक फॉर्च्यून गाड़ी थी जो पुलिस को देखते ही वहां से फरार हो गई। तस्कर ने ट्रक को भगाते हुए पंजाबी बाग की ओर मोड़ लिया। आगे रास्ता बंद होने के चलते तस्कर पुलिस ने काबू कर लिया।
फिलहाल इस मामले की सूचना थाना मकसूदां पुलिस को दे दी गई। ट्रक को  कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं गौ रक्षकों ने आरोप लगाया कि यह उक्त तस्कर कुछ दिन पहले ही पकड़ा गया था लेकिन जमानत पर बाहर आ गया इसके बाद उसने फिर गौ तस्करी शुरू कर दी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img