Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAmritsar में अकाली दल के पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; बाइक...
spot_img

Amritsar में अकाली दल के पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; बाइक से आए थे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर में एक अकाली पार्षद की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अमृतसर में एक अकाली पार्षद की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। पूरा मामला अमृतसर के छेहरटा क्षेत्र का है। यहां पर अमृतसर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के अकाली दल के पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पार्षद की हत्या की मंशा से दो बदमाश बाइक से आए थे। हमलावरों ने मौका देखते हुए पार्षद पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। पार्षद को निशाना बनाकर तीन से चार गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देकर मौके से बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
स्थानीय लोगों ने घायल पार्षद को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पार्षद का नाम हरजिंदर सिंह बताया जा रहा है। उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं।
जानकारी के अनुसार, 12-13 मई की रात पार्षद हरजिंदर सिंह के घर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो हमलावर आए थे। एक ने मोटरसाइकिल स्टार्ट की और दूसरे ने फायरिंग की। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच टीम स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img