Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस का एक्शन, ड्रग तस्करों की अवैध...
spot_img

Jalandhar में भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस का एक्शन, ड्रग तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चलाया बुलडोजर

जालंधर में नशा कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की।

जालंधर में नशा कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। कमिश्नरेट पुलिस और जालंधर ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम ने दो कुख्यात ड्रग तस्करों की अवैध रूप से निर्मित संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया। यह अभियान नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
-अबादपुरा में गिरी काले कारोबार की दीवार
कार्रवाई की शुरुआत अबदपुरा इलाके से हुई, जहां हनी कल्याणवास नामक व्यक्ति द्वारा बनाई गई एक बहुमंजिला अवैध इमारत को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार, कल्याणवास पर नशा तस्करी से जुड़े पांच संगीन मामले दर्ज हैं।
-एक दुकान पर भी चला बुलडोज़र
इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई फिल्लौर के ऊंची घाटी मोहल्ले में की गई, जहां कुख्यात ड्रग तस्कर विजय मसीह की एक अवैध दुकान को तोड़ा गया। मसीह के खिलाफ ड्रग्स तस्करी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों में कुल 21 मामले दर्ज हैं, जिससे वह पुलिस की निगरानी सूची में लंबे समय से था।
जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि मसीह द्वारा बनाई गई दुकान पूरी तरह से अवैध थी और इसे नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी विधिक आदेश के तहत ध्वस्त किया गया।
कालाधन से खरीदी गई संपत्ति भी जब्त
एसएसपी विर्क ने आगे बताया कि विजय मसीह ने नशा तस्करी से कमाए गए धन से फिल्लौर में डेढ़ एकड़ जमीन भी खरीदी थी, जिसे पहले ही नई दिल्ली में सक्षम प्राधिकरण द्वारा फ्रीज किया जा चुका है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img