Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsYouTuber ज्योति मल्होत्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की...
spot_img

YouTuber ज्योति मल्होत्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में अरेस्ट हुई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट से झटका लगा है।

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में अरेस्ट की गई यूट्यूबर को पुलिस ने रिमांड खत्म होने के बाद आज एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने ज्योति को फिर एक बार 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले ज्योति को 5 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने उससे कई घंटों तक पूछताछ की थी।

कोर्ट में पुलिस ने रखी केस डिटेल

पेशी के वक्त ज्योति के पिता हरीश को उससे मिलने नहीं दिया गया। बता दें कि पुलिस ने ज्योति को 16 मई को अरेस्ट किया था। बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां ज्योति को लेकर पठानकोट गई थी क्योंकि एजेंसियों को उसकी पठानकोट विजिट और वहां से सेना के कैंप की जानकारी साझा किए जाने का शक था। पेशी के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि 5 दिन की रिमांड के दौरान ज्योति ने पुलिस को पूछताछ में क्या बताया? जानकारी के अनुसार पुलिस ने ज्योति को कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच पेश किया था।
इधर जांच एजेंसी इस एंगल से भी पड़ताल कर रही है कि ज्योति ने सिर्फ ट्रैवलिंग के इरादे से वीडियो बनाए थे या फिर उसमें पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए कोई कोड छिपा था। जांच एजेंसियां उसके बैंक अकाउंटस की भी जांच कर रही हैं। वहीं हिसार पुलिस ने ज्योति को लेकर की गई पूछताछ में अब तक कई बड़े दावे किए हैं।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img