Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsAGTF की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार
spot_img

AGTF की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों सहित 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार

फरीदकोट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेश में बैठे खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर अर्श डाला के दो करीबी साथियों विशाल सिंह और ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और फरीदकोट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेश में बैठे खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर अर्श डाला के दो करीबी साथियों विशाल सिंह और ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को फरीदकोट जिले से दबोचा गया और उनके पास से दो .30 बोर पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब में हिंसा फैलाने की साजिश रच रहे थे और संगठित अपराध के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े थे।
-प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि
विशाल सिंह, जो कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था, एक प्रतिद्वंद्वी गैंग के सदस्य की हत्या की साजिश रच रहा था। वह लगातार विदेश में बैठे अर्श डाला के संपर्क में था और राज्य में एक बड़ा अपराध करने के निर्देश का इंतजार कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से गैंगवार, जबरन वसूली और हथियार तस्करी जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की पहचान करने के लिए गहन जांच जारी है। अधिकारियों का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से न केवल राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क को गहरी चोट पहुंचेगी, बल्कि पंजाब में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गठजोड़ों के खिलाफ भी एक स्पष्ट संदेश जाएगा।
-पंजाब पुलिस की सख्ती बरकरार
पंजाब पुलिस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। संगठित अपराध, आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय गैंग नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
-डीजीपी गौरव यादव ने कहा,
“हम राज्य में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हर उस ताकत को नेस्तनाबूद किया जाएगा, जो पंजाब के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेगी।” इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि पंजाब पुलिस राज्य को अपराधमुक्त बनाने के अपने मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रही है और किसी भी गैंगस्टर नेटवर्क को पैर पसारने नहीं दिया जाएगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img