Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsLudhiana DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी
spot_img

Ludhiana DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लुधियाना शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली।

लुधियाना शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद पूरे डीसी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच अभियान शुरू कर दिया।
-ईमेल के माध्यम से मिली धमकी
सूत्रों के अनुसार, यह ईमेल सुबह के समय आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गए और पूरे परिसर को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया।
फिलहाल डीसी कॉम्प्लेक्स की गहन तलाशी जारी है और हर कोने की जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल को भी ईमेल की ट्रैकिंग के लिए सक्रिय कर दिया गया है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img