Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsYouTube चैनलों पर अपलोड आपत्तिजनक सामग्री की होगी जांच, CM Saini ने...
spot_img

YouTube चैनलों पर अपलोड आपत्तिजनक सामग्री की होगी जांच, CM Saini ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

 यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री की जांच की जाए।

 यूट्यूब चैनलों पर प्रसारित आपत्तिजनक सामग्री की जांच की जाए। यही नहीं जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई भी की जाए। ये निर्देश हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपराध और कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस और सिविल प्रशासन को निर्देश दिए कि वे जमीनी स्तर पर एक टीम के रूप में कार्य करें ताकि अपराध और अपराधियों का प्रभावी तरीके से खात्मा किया जा सके। मेरा लक्ष्य हरियाणा को एक शून्य अपराध राज्य बनाना है। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्र, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, जेल महानिदेशक मोहम्मद अकील, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ओपी सिंह, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img