Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsMajitha शराब कांड: पौने दो लाख लीटर शराब, 35 ड्रम और...
spot_img

Majitha शराब कांड: पौने दो लाख लीटर शराब, 35 ड्रम और 15 भट्ठियां नष्ट, पुलिस एक्शन में

पंजाब पुलिस-एक्साइज विभाग और हिमाचल पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई हुई है।

पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले के बाद पठानकोट पुलिस और एक्साइज विभाग सख्त हुए हैं। पंजाब पुलिस, एक्साइज विभाग और हिमाचल पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की जा रही है। आज पठानकोट पुलिस, एक्साइज विभाग और हिमाचल पुलिस की ओर से पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर स्थित शराब का अड्डा माना जाने वाला हिमाचल का गांव छन्नी में संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत 1,75,000 लीटर शराब, 35 ड्रम केमिकल एथेनॉल स्पिरिट और 15 भट्ठियों को नष्ट किया गया।

बीते दिनों हुई थी कई लोगों की मौत

बीते दिनों अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई, जिसके चलते पंजाब सरकार ने अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया। पूरे राज्य में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत आज पठानकोट के साथ लगते हिमाचल के गांव छन्नी में दोनों राज्यों की पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त छापेमारी की, जिसमें एक्साइज विभाग का भी सहयोग लिया गया। इस छापेमारी में एक लाख 75 हजार नाजायज शराब, 35 ड्रम केमिकल और 15 भट्ठियां जब्त की गईं, जिसके चलते हिमाचल पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पंजाब में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ मुहिम

डीएसपी सुमेर सिंह मान ने बताया कि मजीठा में हुई घटना के बाद पूरे पंजाब में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है। पंजाब पुलिस और हिमाचल पुलिस ने मिलकर हिमाचल के गांव छन्नी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही 35 के करीब केमिकल के ड्रम भी बरामद किए गए हैं, जिन पर हिमाचल पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img