Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsTarn Taran सीमा पर BSF और Punjab Police की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध...
spot_img

Tarn Taran सीमा पर BSF और Punjab Police की संयुक्त कार्रवाई, संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन किया बरामद

 BSF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत तरनतारन जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है।

 भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर सतर्कता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत तरनतारन जिले में एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है। यह कार्रवाई 15 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे की गई।
बीएसएफ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि खुफिया शाखा की सूचना के आधार पर यह ड्रोन, डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल, पंजाब के खेमकरण सेक्टर के पास जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि सीमा पर सक्रिय इलेक्ट्रॉनिक जवाबी कार्रवाई (Anti-Drone Measures) के चलते यह ड्रोन नियंत्रण खो बैठा और ज़मीन पर गिर गया।
गुरदासपुर में भी ड्रोन की बरामदगी
एक अन्य घटना गुरदासपुर जिले के मेटला गांव में सामने आई, जहाँ सुबह करीब 11:20 बजे एक और डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन मिला। संदेह है कि इसका उपयोग सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए किया गया था।
बीएसएफ का बयान
बीएसएफ ने कहा कि खुफिया शाखा से मिली सटीक जानकारी और जवानों की त्वरित कार्रवाई से सीमा पार तस्करी के प्रयासों को विफल किया गया। एजेंसियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img