Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsMajitha जहरीली शराब मामले में बढ़ी मरने वालों की संख्या, पुलिस ने...
spot_img

Majitha जहरीली शराब मामले में बढ़ी मरने वालों की संख्या, पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों ने अपनी जान गवा दी।

मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों ने अपनी जान गवा दी। इतना ही नहीं इस मामले में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से ज्यादा लोग जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।
पुलिस ने अब तक 18 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिनमें से 16 को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस कांड की जड़ें लुधियाना तक फैली हुई हैं, जहां से जहरीला केमिकल मंगवाया गया था।
-पुलिस और प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
मुख्य आरोपी साहिब सिंह ने लुधियाना के सुख एन्क्लेव स्थित ‘साहिल केमिकल्स’ के मालिक पंकज उर्फ साहिल और उनके सहयोगी अरविंद से 50 लीटर मेथेनॉल मंगवाया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि मेथेनॉल की खरीद साबुन बनाने के नाम पर की गई थी, लेकिन इसका इस्तेमाल अवैध शराब निर्माण में किया गया।
लुधियाना के आबकारी विभाग और जीएसटी अधिकारियों ने भी मोर्चा संभालते हुए साहिब केमिकल्स के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और हर उस ग्राहक की जांच शुरू कर दी है जिसने बीते महीनों में उनसे मेथेनॉल खरीदा है।
-स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलर्ट
इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार प्रभावित इलाकों में कैंप लगा रही हैं। जिला उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने हाल ही में शराब का सेवन किया है और असहज महसूस कर रहा है, तो तुरंत मेडिकल जांच कराएं।
बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मेथेनॉल सप्लाई करने वाली ‘भारत हैवी केमिकल्स’ के मालिक रविंदर जैन और उनके बेटे ऋषभ जैन को गिरफ्तार किया। देर रात दोनों को अमृतसर लाया गया और गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img