Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsJalandhar Central हल्के से MLA Raman Arora की सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने...
spot_img

Jalandhar Central हल्के से MLA Raman Arora की सिक्योरिटी पंजाब सरकार ने ली वापिस

Jalandhar से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। 

जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की सुरक्षा पंजाब सरकार ने हटा दी है। इसकी पुष्टि विधायक रमन अरोड़ा ने मीडिया के कुछ बधुओं के साथ हुई बातचीत के दौरान खुद की है।
उन्होंने आगे यह भी बताया कि सरकार ने मेरी सारी सुरक्षा हटा दी है। यह क्यों हटाई गई है, इस बारे में मुझे अभी कोई भी जानकारी नहीं है। फिलहाल मेरे पास इस समय कोई भी गनमैन या सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं है। सुरक्षा हटाए जाने पर विधायक रमन अरोड़ा ने मीडिया के कुछ बंधुओं को यह भी जानकारी देते हुए बताया कि मैं आम आदमी पार्टी का वर्कर हूं और आम व्यक्ति हूं।
सरकार ने मेरी सुरक्षा हटाई है तो मुझे उसमें कोई दिक्कत नहीं है। वहीं जब उनसे मीडिया के कुछ बंधुओ ने पूछा कि प्रोटोकॉल के अनुसार उनके पास सुरक्षा होनी ही चाहिए, क्योंकि वह मौजूदा विधायक हैं, तो उन्होंने कहा मेरे सारे सुरक्षाकर्मी फिलहाल हटा लिए गए हैं मुझे इस पर और कुछ भी नहीं कहना सरकार का जो भी फैसला होगा वह उन्हें मंजूर है।
इस पूरे मामले में अभी तक पंजाब सरकार की ओर से कोई भी बयान सामने नहीं आया है और रमन अरोड़ा की सुरक्षा हटाने के पीछे क्या कारण है इसके बारे में भी अभी कुछ जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। लेकिन इस संबंध में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से जब मीडिया के कुछ बंधुओं ने सम्पर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें आदेश आएं थे कि गनमैन विधायक से  वापिस मँगवाए जाए जिसके बाद सारे गनमैन वापिस बुलाए गए।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img