Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsगृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई, काफिले में...
spot_img

गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ाई, काफिले में शामिल होगी बुलेटप्रुफ कार

भारत और पािकस्तान के बीच तनाव के चलते सुरक्षा के मद्देनजर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके काफिले में एक बुलेटप्रुफ गाड़ी को शामिल किया है। विदेश मंत्री जयशंकर की ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका रही है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश मंत्री ने लगातार पीएम मोदी के साथ मीटिंग की। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
विदेश मंत्री को मिलने वाली बुलेटप्रुफ कार सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम होगी। इस तरह की गाड़ी के कांच काफी ज्यादा मोटे होने के साथ ही लैमिनेटेड भी होते हैं। इसके अलावा बुलेटप्रुफ गाड़ी का टायर पंक्चर हो जाए तो यह बिना बदले 50 से ज्यादा किलोमीटर तक चलने में सक्षम होती है।

पिछले साल मिली थी जेडी कैटेगरी की सुरक्षा

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई थी। उन्हें वाई से जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। इस दौरान उनकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए थे। तब सीआरपीएफ ने दिल्ली पुलिस से जयशंकर की सुरक्षा का चार्ज लिया था। उनकी सुरक्षा में पहले से ही 33 कमांडो तैनात रहते हैं। बता दें कि देश में कई मंत्रियों को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही सेना हाई अलर्ट पर है।

आतंकी हमले के बाद भारत ने की थी कार्रवाई

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से 7 और 8 मई की दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी कैंपों पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। इसके बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती राज्यों में हवाई हमले किए। जिसके जवाब में भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी सेना के 7 से अधिक एयरबेस तबाह कर दिए थे। इसके बाद दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए थे।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img