Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab के लाखों पैंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आखिर लिया गया ये...
spot_img

Punjab के लाखों पैंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, आखिर लिया गया ये फैसला

राज्य के पेंशनधारकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है।

राज्य के पेंशनधारकों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पेंशनरों की सुविधा के लिए और उनकी पेंशन से जुड़ी लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जालंधर और चंडीगढ़ में पेंशन अदालतों का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, ये पेंशन अदालतें आगामी 19 मई 2025 को लगाई जाएंगी। इन अदालतों में पेंशनर अपनी पेंशन संबंधी शिकायतें या समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे ताकि उनका मौके पर ही समाधान किया जा सके। सूत्रों के अनुसार, जो पेंशनर्स इन अदालतों में अपने मामले प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें अपनी अर्जियां निर्धारित कार्यालयों में जमा करवानी होंगी। जलंधर में लगने वाली पेंशन अदालत के लिए अर्जियां सुप्रिटेंडेंट, पेंशन ब्रांच, कमिश्नरेट जलंधर में जमा करवाई जा सकती हैं।
चंडीगढ़ में लगने वाली अदालत के लिए अर्जियां डायरेक्टर, पेंशन और पेंशनर्स भलाई, पंजाब, चंडीगढ़ के कार्यालय में जमा होगी। अर्जियां जमा करवाने की अंतिम तिथि 11 मई 2025 निर्धारित की गई है। पेंशनर्स को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपनी अर्जियां संबंधित कार्यालयों में पहुंचा दें ताकि उनके मामलों को पेंशन अदालत में सुनवाई के लिए शामिल किया जा सके।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img