Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsक्यों दुश्मन देश के पायलट चैन से नहीं सो पाते, Adampur Airbase...
spot_img

क्यों दुश्मन देश के पायलट चैन से नहीं सो पाते, Adampur Airbase का दौरा कर PM मोदी का पाक को कड़ा संदेश

भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे।

भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। इस दौरे के दौरान, उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और करीब एक घंटे तक जवानों के साथ समय बिताया। इस मौके पर जवानों का जोश ऊंचा दिखा और उन्होंने पीएम मोदी के सामने “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
आदमपुर एयरबेस वही है जिसे पाकिस्तान ने निशाना बनाने का झूठा दावा किया था। इस यात्रा को सुरक्षा कारणों से गोपनीय रखा गया था, लेकिन अब कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पीएम मोदी को जवानों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
तस्वीर से पाक को कड़ा संदेश
पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 7 बजे के करीब पालम एयरबेस से वायुसेना के विमान में उड़ान भरकर आदमपुर पहुंचे थे। एक तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे एक खास संदेश लिखा हुआ है: “क्यों दुश्मन देश के पायलट चैन से नहीं सो पाते?” इस संदेश के साथ एक मिग-29 फाइटर जेट की फोटो बैकग्राउंड में दिख रही है और पीएम मोदी वायुसेना की कैप पहने हुए खड़े हैं। यह तस्वीर ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी बयान कर रही है, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया और उसके छक्के छुड़ा दिए।
भारत सैन्यबलों का आभारी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस दौरे की तस्वीरें शेयर करते हुए X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आज सुबह मैंने आदमपुर एयरबेस जाकर बहादुर एयर वॉरियर्स और जवानों से मुलाकात की। साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक जवानों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था। सेनाओं ने देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए भारत सैन्यबलों का आभारी है।”
यह दौरा उस समय हुआ है जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने अपनी ताकत का पूरा प्रदर्शन किया है। इस ऑपरेशन में भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया और पाकिस्तान में घुसकर 11 एयरबेस को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन से भारत ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतीय सेना आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकती है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img