पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर के पद पर बदलाव किया है। सरकार ने मौजूदा पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला कर दिया है। उनकी जगह हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर लंबे समय से अमृतसर में पुलिस कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उनकी जिम्मेदारी DIG बॉर्डर रेंज रहे हरमनबीर सिंह गिल को सौंपी गई है।
फिलहाल गुरप्रीत सिंह भुल्लर की नई तैनाती को लेकर पंजाब सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हरमनबीर सिंह गिल की नियुक्ति के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अमृतसर में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा पुलिस व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।



