Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsCWG 2026 Boxing: जादुमनी सिंह का दमदार पंच, स्कॉटलैंड के एरन कलन...
spot_img

CWG 2026 Boxing: जादुमनी सिंह का दमदार पंच, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के युवा मुक्केबाज जादुमनी सिंह मंडेंगबाम ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की है। पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में उन्होंने मेजबान स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 के एकतरफा अंतर से मात देकर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश कर लिया।

एसईसी हॉल में खेले गए इस मुकाबले में जादुमनी ने शुरुआत से ही बेहतरीन लय दिखाई। उन्होंने तेज फुटवर्क, सटीक पंच और मजबूत डिफेंस के दम पर पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा। एरन कलन घरेलू दर्शकों के समर्थन के बावजूद भारतीय मुक्केबाज की रणनीति का जवाब नहीं दे सके। मुकाबले के अंत में सभी पांच जजों ने जादुमनी के पक्ष में 30-27 का समान स्कोर दिया।

अब भारतीय बॉक्सर की अगली चुनौती 26 जुलाई को पाकिस्तान के मुक्केबाज रहमान होंगे। इस मुकाबले में जीत मिलने पर जादुमनी क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएंगे और पदक की दौड़ में अपनी दावेदारी और मजबूत कर लेंगे।

भारतीय बॉक्सिंग दल ने इस जीत के साथ प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में कई पारंपरिक खेल शामिल नहीं किए गए हैं, ऐसे में बॉक्सिंग भारत के लिए पदक जीतने वाले प्रमुख खेलों में से एक मानी जा रही है।

दूसरी ओर, भारत की अनुभवी मुक्केबाज और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन पहले दौर में ‘बाय’ मिलने के कारण सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ ही उनका कांस्य पदक पहले ही सुनिश्चित हो चुका है। वह 31 जुलाई को अपना पहला मुकाबला खेलेंगी। यदि वह अपने प्रतिद्वंद्वी टाफाकी को हराने में सफल रहती हैं, तो भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का हो जाएगा और वह स्वर्ण पदक के मुकाबले में भी पहुंच जाएंगी।

भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें अब जादुमनी और लवलीना दोनों पर टिकी हैं, जिनसे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश को बॉक्सिंग में कई पदकों की उम्मीद है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img