Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsभारत के निजी स्पेस सेक्टर की बड़ी उड़ान, विक्रम-1 ने पहली ही...
spot_img

भारत के निजी स्पेस सेक्टर की बड़ी उड़ान, विक्रम-1 ने पहली ही कोशिश में रचा इतिहास

श्रीहरिकोटा: भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र ने शनिवार को एक नया इतिहास रच दिया। देश के पहले निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक उड़ान भरते हुए अपने पेलोड को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित कर दिया। इस सफलता के साथ भारत का निजी स्पेस सेक्टर वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने में कामयाब रहा है।

हैदराबाद की स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित इस मिशन को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया था। लॉन्च से कुछ मिनट पहले तकनीकी जांच के चलते काउंटडाउन को थोड़ी देर के लिए रोका गया, लेकिन सभी सिस्टम सामान्य होने के बाद दोपहर 12:05 बजे रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया गया।

करीब 350 किलोग्राम तक का पेलोड 450 किलोमीटर ऊंची लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचाने में सक्षम विक्रम-1 ने अपने सभी मिशन उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया। कंपनी के अनुसार, रॉकेट ने अंतिम चरण पूरा करते हुए निर्धारित कक्षा में पेलोड स्थापित कर दिया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद स्काईरूट एयरोस्पेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर “ORBIT ACHIEVED” लिखते हुए मिशन की सफलता की घोषणा की। कंपनी ने दावा किया कि इस उपलब्धि के साथ भारत निजी ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

यह मिशन भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग, स्पेस टेक्नोलॉजी और वैश्विक कमर्शियल लॉन्च मार्केट में देश की बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img