Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsअमृतसर एयरपोर्ट के आसपास सख्ती बढ़ी, ड्रोन उड़ाने और लेजर लाइट के...
spot_img

अमृतसर एयरपोर्ट के आसपास सख्ती बढ़ी, ड्रोन उड़ाने और लेजर लाइट के इस्तेमाल पर रोक

अमृतसर: श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में बिना पूर्व अनुमति ड्रोन उड़ाने और लेजर लाइट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।

प्रशासन ने बताया कि यह प्रतिबंध राजासांसी, अजनाला रोड और आसपास के क्षेत्रों में स्थित मैरिज पैलेस, होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य सार्वजनिक आयोजनों पर भी लागू रहेगा। हाल के वर्षों में शादी और अन्य समारोहों में ड्रोन कैमरों और हाई-पावर लेजर लाइट का उपयोग तेजी से बढ़ा है, लेकिन एयरपोर्ट के नजदीक इनका इस्तेमाल उड़ानों की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

जिला प्रशासन का कहना है कि एयरपोर्ट से दिन-रात घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही या असामाजिक गतिविधि को रोकने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार, सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना ड्रोन उड़ाना या लेजर लाइट का उपयोग करना प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश 6 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img