Monday, November 9, 2026
HomeLatest Newsइतिहास रचने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बने चिराग वीर सिंह सराओ,...
spot_img

इतिहास रचने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बने चिराग वीर सिंह सराओ, US Air Force Academy में हुए शामिल

चिराग वीर सिंह सराओ ने इतिहास रचते हुए अमेरिका की प्रतिष्ठित यूएस एयर फोर्स अकादमी (US Air Force Academy) में प्रवेश पाने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बनने का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि की जानकारी अमेरिकन सिख काउंसिल ने साझा की।

चिराग को 4 अप्रैल को अकादमी में नियुक्ति मिली थी, जबकि 20 जून को उन्हें अपने धार्मिक विश्वासों के अनुसार बिना कटे बाल और दाढ़ी (केश) के साथ सेवा करने की विशेष अनुमति (Religious Accommodation) प्रदान की गई। इसके बाद उन्होंने 24 जून को इन-प्रोसेसिंग डे (I-Day) के दौरान आधिकारिक रूप से अकादमी जॉइन की और फिलहाल छह सप्ताह के कठोर सैन्य प्रशिक्षण (बूट कैंप) से गुजर रहे हैं।

एयर फोर्स अकादमी में शामिल होने से पहले चिराग को एयर फोर्स ROTC और नेवल ROTC की ओर से पूर्ण छात्रवृत्ति भी मिली थी। इसके अलावा उनका चयन यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया (USC) और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी हुआ था।

शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिराग ईगल स्काउट रह चुके हैं, उनके पास ताइक्वांडो में सेकेंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट भी है और वे स्कूल की वर्सिटी वॉटर पोलो टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित यूएस एयर फोर्स अकादमी अमेरिका की पांच प्रमुख सैन्य अकादमियों में से एक है। यहां छात्रों को उच्च शिक्षा के साथ सैन्य और नेतृत्व प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद उन्हें अमेरिकी वायु सेना या स्पेस फोर्स में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img