Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsरेड क्रॉस स्कूल के विद्यार्थियों का सीआरपीएफ कैंप दौरा, जवानों के जीवन...
spot_img

रेड क्रॉस स्कूल के विद्यार्थियों का सीआरपीएफ कैंप दौरा, जवानों के जीवन से हुए रूबरू

जालंधर, 2 जुलाई: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के अंतर्गत संचालित रेड क्रॉस स्कूल के विशेष जरूरतों वाले 24 विद्यार्थियों ने 245वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), लिधरां का शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक दौरा किया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. सुरजीत लाल तथा स्कूल के पांच अध्यापक भी विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहे। दौरे के दौरान 245वीं बटालियन के कमांडेंट ब्रिज लाल, द्वितीय कमान अधिकारी अरविंद नंदा, उप कमांडेंट विशाल विग, उप कमांडेंट परवीन कुमार तथा अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें बटालियन परिसर का विस्तृत भ्रमण करवाया। इस अवसर पर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में इंटर्नशिप कर रहे शिक्षार्थी भी उपस्थित रहे।

सीआरपीएफ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बल की कार्यप्रणाली, प्रशिक्षण व्यवस्था, ऑपरेशनल तैयारियों और संगठन में उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों संबंधी जानकारी दी। साथ ही उन्हें अनुशासन, देशभक्ति और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत करवाया गया।अधिकारियों और जवानों ने विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बेहद आवश्यक हैं।

दौरे के समापन पर विद्यार्थियों और अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधियों और अध्यापकों ने युवाओं में अनुशासन, देशसेवा, शारीरिक दक्षता और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 245वीं बटालियन, सीआरपीएफ, लिधरां के प्रयासों की सराहना की।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img