Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar- नशे में पूर्व DSP ने ऑटो को मारी टक्कर:वर्दी का...
spot_img

Jalandhar- नशे में पूर्व DSP ने ऑटो को मारी टक्कर:वर्दी का रौब दिखाया; BJP नेता ने की बीच-बचाव की कोशिश

जालंधर के रेलवे कॉलोनी इलाके में मंगलवार देर रात नशे में धुत्त पूर्व डीएसपी (DSP) ने अपनी कार से एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर मारने के बाद पूर्व पुलिस अधिकारी ने मौके पर अपनी वर्दी का रौब झाड़ना शुरू कर दिया। इस कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया।
हंगामा बढ़ता देख पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने बेटे को फोन कर बुलाया। बेटे ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। मौके पर मौजूद लोगों और भाजपा नेता अमरजीत सिंह गोल्डी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
कार गलत दिशा से आ रही थी : चश्मदीद घटना देर रात की है। जालंधर के अकाउंट ऑफिस रेलवे कॉलोनी के बाहर एक तेज रफ्तार सफेद रंग की ऑल्टो कार ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक, कार काफी तेज गति में थी और गलत दिशा से आ रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा भी पूरी तरह पिचक गया।
नशे में धुत्त पूर्व अधिकारी का हाई वोल्टेज ड्रामा हादसे के बाद जब लोग इकट्ठा हुए, तो कार चालक ने बाहर निकलकर माफी मांगने के बजाय लोगों पर रौब दिखाना शुरू कर दिया। कार चालक खुद को रिटायर्ड डीएसपी बता रहा था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वह नशे में इतना धुत्त था कि उससे ठीक से बोला भी नहीं जा रहा था। ऑटो चालक ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें पूर्व पुलिसकर्मी की हालत साफ तौर पर देखी जा सकती है।
भाजपा नेता ने की बीच-बचाव की कोशिश बताया जा रहा है कि घटना के समय भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत सिंह गोल्डी भारी बारिश के कारण अपने स्टाफ के एक लड़के को घर छोड़ने जा रहे थे। जब उन्होंने यह हादसा देखा, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया। हंगामा बढ़ता देख पूर्व पुलिसकर्मी ने अपने बेटे को फोन कर बुलाया। बेटे ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया और पिता को गाड़ी के भीतर बिठाया।
पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया घटना की सूचना मिलते ही थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। पुलिस टीम आरोपी पूर्व पुलिसकर्मी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img