Sunday, November 8, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में दुकान के सामने बैठे व्यक्ति की अचानक मौत:एक्टिवा खड़ी करते...
spot_img

Jalandhar में दुकान के सामने बैठे व्यक्ति की अचानक मौत:एक्टिवा खड़ी करते ही गिरा, एक घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव

जालंधर के बस्ती बाबा खेल क्षेत्र के अंतर्गत आती मधुवन कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर वहां बैठा ही था कि अचानक वह औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा। घटना मंगलवार रात 10 बजे की है। मृतक किराए के मकान में रहता है।
दुखद बात यह रही कि करीब एक घंटे तक वह व्यक्ति बीच सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने भी उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल पहुचाया।
एक्टिवा खड़ी करते ही गिरा व्यक्ति घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति अपनी सफेद एक्टिवा (PB 08 EK 2943) पर सवार होकर आया था। उसने मधुवन कॉलोनी के पास एक दुकान के बाहर अपनी गाड़ी रोकी और वहीं बैठ गया। दुकान के मालिक टिंकू ने बताया कि देखते ही देखते वह व्यक्ति अचानक नीचे गिर गया। गिरने के बाद उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई।
एक घंटे तक तमाशबीन बने रहे लोग इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि व्यक्ति काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसे छुआ तक नहीं। स्थानीय लोगों और दुकानदार का कहना है कि उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन एम्बुलेंस या किसी अन्य वाहन की मदद से उसे तुरंत डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया।
सूचना मिलने पर बस्ती बाबा खेल थाने की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद पास के ही एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर व्यक्ति की जांच करवाई गई। प्रारंभिक जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि व्यक्ति की सांसें थम चुकी थीं और उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को भी कब्जे में लिया है ताकि मौत के सटीक कारणों और समय का पता लगाया जा सके।
किराए के मकान में रहता था मृतक शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक व्यक्ति बस्ती पीरदाद इलाके में किराए के मकान में रहता था। हालांकि, अभी तक उसके परिवार के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मृतक की एक्टिवा और उसका सामान जब्त कर लिया है। ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img