Sunday, November 8, 2026
HomeLatest Newsजालंधर पुलिस ने PNB डकैती कांड का किया खुलासा:रिटायर्ड DSP का बेटा...
spot_img

जालंधर पुलिस ने PNB डकैती कांड का किया खुलासा:रिटायर्ड DSP का बेटा निकला मुख्य लुटेरा,हथियार और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने खुरला किंगरा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हुई दिन-दहाड़े डकैती की वारदात को मात्र 24 घंटों के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह को गिरफ्तार किया है, जो जालंधर के पॉश इलाके ग्रीन मॉडल टाउन का रहने वाला है। वारदात में शामिल आरोपी एक रिटायर्ड डीएसपी (DSP) हरभजन सिंह का बेटा है। पुलिस ने आरोपी के पास से हथियार और लूट की कुछ राशि बरामद कर ली है, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में एडीसीपी राकेश यादव, एसीपी अमरबीर सिंह, एसीपी संजय कुमार और क्राइम ब्रांच के इंचार्ज सर्बजीत सिंह जैसे अनुभवी अधिकारियों को शामिल किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी रिटायर्ड डीएसपी का बेटा
जांच के दौरान पुलिस की रडार पर सिमरनजीत सिंह उर्फ अमरीक सिंह आया। जब पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी सिमरनजीत सिंह शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक, ग्रीन मॉडल टाउन का निवासी है। उसके पारिवारिक बैकग्राउंड ने पुलिस को भी हैरान कर दिया, क्योंकि वह रिटायर्ड डीएसपी हरभजन सिंह का बेटा है। आरोपी के पास से लूटी गई रकम बरामद की गई
पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार (वेपन) और लूटी गई नकदी का एक हिस्सा बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज
सिमरनजीत सिंह का आपराधिक इतिहास भी पुराना रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले भी बटाला और एसएएस नगर (मोहाली) में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि वह लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments

spot_img